पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, सुरेन्द्र कुमार सिंह बने दुधारा के नए थानाध्यक्ष !

एसपी संदीप कुमार मीना ने 19 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, धर्मसिंहवा और महुली थाने में भी नई तैनाती !

उत्तर प्रदेश : संतकबीर नगर

जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए 19 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल में थाना दुधारा, धर्मसिंहवा और महुली समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती की गई है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, थाना दुधारा के थानाध्यक्ष रहे उपनिरीक्षक अमित कुमार को इस पद से हटाकर जन शिकायत प्रकोष्ठ (आईजीआरएस) में भेजा गया है। वहीं, थाना धर्मसिंहवा के थानाध्यक्ष रहे उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह* को दुधारा थाने की कमान सौंपी गई है। उनके स्थानांतरण के बाद *धर्मसिंहवा थाने की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक मनीष जायसवाल को दी गई है, जो अब तक पीआरओ एवं मीडिया सेल में तैनात थे। इसी क्रम में निरीक्षक हरेन्द्र पाठक, जो कोतवाली खलीलाबाद में अपराध निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें प्रभारी निरीक्षक महुली बनाया गया है। वहीं, अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा को कोतवाली खलीलाबाद में अपराध निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महुली के थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय को पीआरओ एवं मीडिया सेल में भेजा गया है। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

जिला ब्यूरो चीफ संतकबीरनगर शशांक धर द्विवेदी की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts