संस्कृति, ज्ञान और परंपरा का संगम: प्रांतीय संस्कृति महोत्सव एवं वैदिक गणित मेले का भव्य शुभारंभ !

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र

27 अक्टूबर 2026 : विद्या भारती की ओर से आयोजित सत्र 2026-27 के प्रांतीय संस्कृति महोत्सव एवं वैदिक गणित मेले का शुभारंभ अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित डॉ. अम्बेडकर सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर के प्रांगण में भव्य रूप से किया गया। इस प्रांतीय स्तरीय आयोजन में काशी प्रांत के नौ संकुलों के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों के भैया-बहन प्रतिभाग कर रहे हैं। महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ ही वैदिक गणित के प्रति रुचि विकसित करना और भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचित कराना है। कार्यक्रम में अनपरा तापीय परियोजना के महाप्रबंधक (प्रशासन) श्री एस. एन. मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिंह ने अध्यक्षता की, जबकि विद्या भारती, काशी प्रांत के प्रदेश निरीक्षक श्री शेषधर द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने आयोजन की प्रस्ताविकी प्रस्तुत करते हुए इसके उद्देश्यों, शैक्षिक महत्त्व तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में ऐसे आयोजनों की भूमिका पर प्रकाश डाला। महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने और वैदिक गणित से संबंधित ज्ञान एवं कौशल को प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है। विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों की सहभागिता इस आयोजन को प्रांतीय स्तर पर विद्यार्थियों के बीच ज्ञान, संस्कृति और प्रतिभा के आदान-प्रदान का मंच प्रदान कर रही है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक डॉ. आर. एन. सिंह, कोषाध्यक्ष श्री सतीश वर्मा, प्रांतीय योग प्रमुख श्री राजीव कुमार, प्रांतीय वैदिक गणित प्रमुख श्री अवधेश मिश्रा, संस्कृति बोध परियोजना के प्रांत प्रमुख श्री गिरिवर शंकर तथा प्रांत सेवा प्रमुख श्री नरसिंह नारायण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त डॉ. अम्बेडकर सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री बलवंत सिंह, डॉ. अम्बेडकर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र द्विवेदी तथा अनपरा तापीय परियोजना के अधीक्षण श्री चन्द्रमा प्रसाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं विद्यालय परिवार के आचार्य एवं आचार्य बहनें उपस्थित रहे।

स्टेट न्यूज़ को – ऑर्डिनेटर उo प्रo अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts