उत्तर प्रदेश : महराजगंज
27 अगस्त 2026 : अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोल्हुई थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से करीब 10 लाख रुपये कीमत की फेयर एंड लवली/ग्लो एंड लवली बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 की सुबह करीब आठ बजे कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा चौकी के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 97 गत्ते फेयर एंड लवली/ग्लो एंड लवली बरामद हुए। प्रत्येक गत्ते में 72 पीस के हिसाब से कुल 6,984 पीस कॉस्मेटिक उत्पाद मिले। पुलिस ने बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई है। मौके से पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या UP56BT2633 को भी कब्जे में लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चन्द्रेश सिंह (20) पुत्र लालजी सिंह, निवासी अड्डा बाजार, थाना नौतनवा तथा रोहन साहनी (25) पुत्र डब्लू, निवासी गजरहा, थाना नौतनवा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बरामद माल को कस्टम अधिनियम की धारा 111 के तहत दाखिल कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेजा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्तर की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



