सोहगीबरवा क्षेत्र में PAC और SDRF की टीमें तैनात, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
27 अगस्त 2026 : नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए महराजगंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में गंडक नदी के जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सोहगीबरवा क्षेत्र में PAC और SDRF की टीमें तैनात कर दी गई हैं। पुलिस के अनुसार नदी के जलस्तर और आसपास के हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस एवं प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने गंडक नदी के तटीय एवं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। नागरिकों को जलभराव, नदी के तेज बहाव और कटान वाले क्षेत्रों में जाने से बचने तथा बच्चों, बुजुर्गों और असहाय लोगों को ऐसे स्थानों से दूर रखने की सलाह दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाढ़ का पानी सड़क या नदी में तेज बहाव की स्थिति में वाहन अथवा पैदल पार करने का प्रयास न करें। जलभराव के दौरान बिजली के खंभों, तारों और विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखें। साथ ही मोबाइल फोन चार्ज रखने और आवश्यक आपातकालीन नंबर अपने पास रखने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल पुलिस एवं प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।
आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क:-
DEOC महराजगंज: 05523-222162
आपदा हेल्पलाइन: 1077
मोबाइल: 9628819145, 9621333537
पुलिस आपातकालीन सेवा: 112
पुलिस मीडिया सेल: 7839862432
महराजगंज पुलिस ने कहा है कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की गई है।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्तर की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



