अधिकारी-विद्यार्थी संवाद में छात्राओं को मिला करियर मार्गदर्शन !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

27 अगस्त 2026 : शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘अधिकारी-विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC), फरेन्दा में विशेष संवाद एवं वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा ने इंटरमीडिएट की छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन दिया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी ने छात्राओं को समय प्रबंधन, अनुशासित जीवनशैली और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उच्च शिक्षा के विभिन्न अवसरों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जरूरी रणनीतियों पर भी चर्चा की। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के प्रति जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी ने छात्राओं को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को पुलिस एवं प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं से अवगत कराया गया। अधिकारियों और विद्यार्थियों के बीच हुए इस संवाद को छात्राओं के लिए प्रेरणादायी एवं उपयोगी बताया गया।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts