उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
29 मई 2026 : जनपद के थाना सिन्दुरिया पुलिस ने अवैध खनन एवं मिट्टी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 मई 2026 को थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं भ्रमण पर थे। इसी दौरान ग्राम पतरेगवा के पास मिट्टी लदा एक न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने वाहन को रोककर जांच की और चालक से वाहन तथा मिट्टी परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे। जांच के दौरान चालक कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। अवैध रूप से मिट्टी परिवहन किए जाने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर (इंजन नंबर 449911DX) को ट्रॉली सहित धारा 207 एम.वी. एक्ट के तहत ऑनलाइन सीज कर दिया। सीज किए गए वाहन को थाना परिसर में खड़ा कराया गया है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सीज वाहन का विवरण:-
1. वाहन प्रकार: न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर (मिट्टी लदी ट्रॉली सहित)|
2. चेसिस नंबर: NHN36300ZRF699022
3. इंजन नंबर: 449911DX
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:-
1. विशाल कुमार शुक्ला, थानाध्यक्ष सिन्दुरिया|
2. उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार|
3. हेड कांस्टेबल मनीष सिंह|
4. कांस्टेबल कृष्ण कुमार मौर्य|
5. हेड कांस्टेबल बृजेश यादव|
6. कांस्टेबल सत्यप्रकाश|
7. कांस्टेबल विशाल भारती|
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन एवं बिना अनुमति मिट्टी परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



