बिजली टावर से फंदे पर लटका मिला अविवाहित युवक का शव, इलाके में मची सनसनी !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

11 अगस्त 2026 : निचलौल क्षेत्र के रुदौली गांव के उत्तर दिशा स्थित सीवान में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने बिजली के टावर से एक युवक का शव फंदे पर लटका देखा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान रामकोकिल उर्फ दरोगा चौधरी, पुत्र बसंत चौधरी के रूप में हुई है। वह दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। परिजनों के अनुसार उसकी बहन की शादी हो चुकी है। बताया गया कि दरोगा करीब एक सप्ताह पहले बाहर से अपने घर लौटा था। परिजनों ने यह भी बताया कि उसने घर के कुछ जरूरी कागजात जला दिए थे। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब पांच बजे कुछ लोग शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर बिजली के टावर की ओर गई, जहां युवक का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया। शव देखते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts