महराजगंज में बड़ा हादसा टला, पानी भरे गड्ढे में पलटी 35 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली !

पुलिस और ग्रामीणों ने चलाया राहत अभियान, सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया; एक लड़की घायल !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

11 अगस्त 2026 : चौक थाना क्षेत्र के पड़री कला गांव के पास सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 30 से 35 लोगों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हालांकि पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और ट्रॉली में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरिया गुरु गोविंद राय के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी लोग ठूठीबारी थाना क्षेत्र स्थित ईटहिया मेले में दर्शन करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। पड़री कला गांव के पास पहुंचते ही अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही चौक थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान चलाया और ट्रॉली में फंसे लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में एक लड़की घायल हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी जगदौर भेजा गया। पुलिस के अनुसार अन्य किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम रही और यातायात भी सामान्य रहा। पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts