उत्तर प्रदेश : महराजगंज
13 जुलाई 2026 : नगर स्थित सिंचाई कॉलोनी, स्टेट बैंक के पीछे स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को वैश्य समाज महाराजगंज के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक कर मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की| वक्ताओं ने बताया कि 12 जुलाई 2010 को सावन माह में जलाभिषेक के लिए घर से निकलते समय नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ पर रिमोट बम से जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना में एक वरिष्ठ पत्रकार और एक गनर की मृत्यु हो गई थी, जबकि नन्दी गंभीर रूप से घायल होकर कई दिनों तक कोमा में रहे और लंबे समय तक अस्पताल में उपचाररत रहे। स्वस्थ होने के बाद से प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को उनके पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है| कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ समाज सेवा, गरीबों एवं जरूरतमंदों की सहायता तथा सभी वर्गों के लोगों के प्रति समान व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने समाज को संगठित और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है| कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामप्रीत गुप्ता, वैश्य समाज महाराजगंज के जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू, नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल, पशुपतिनाथ गुप्त, दयाशंकर रौनियार, सभासद लालजी गुप्ता, अजयराज कसौधन, विनोद गुप्ता, जवाहरलाल साहू, बद्री विशाल गुप्ता, बनारसी मददेशिया, राजेश अग्रहरि, विजय अग्रहरि, रमेश वर्मा, मोहन जायसवाल, संजय गुप्ता, अरविंद जायसवाल सहित वैश्य समाज के अनेक पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे|
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/





