उत्तर प्रदेश : महराजगंज
11 जुलाई 2026 : आनंद नगर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को आनंद नगर स्थित पटवा मैरिज हाउस में पार्टी की बूथ एवं कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री अरविंद राजभर ने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने के साथ जनसंपर्क अभियान को तेज करें, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूत स्थिति के साथ मैदान में उतर सके। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव एवं मंत्री प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने भी संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लिए गए और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर ने की, जबकि संचालन जिला प्रमुख महासचिव मनोज कुमार वरुण ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव शक्ति सिंह, विधानसभा प्रभारी फरेंदा जितेंद्र सिंह, मंत्री प्रतिनिधि कबिलास राजभर, एमएलसी प्रतिनिधि विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेंद्र राजभर, शैलेश गुप्ता, बच्चू लाल राजभर, बृजेश राजभर, राम किशुन राजभर, संतोष भारती, राजकुमार राजभर, हरिराम राजभर, सूर्य प्रकाश राजभर, बृजेश वर्मा, सत्यपाल वर्मा, ईश्वर राजभर, प्रदीप यादव, श्रीकांत यादव, पप्पू खान, रामनारायण सिंह, राजेश राजभर, रंजनी मदेशिया, नागेश्वर राजभर, रामदरश राजभर, रामदयाल सिंह, सुरेंद्र राजभर, अनसुईया राजभर, चंद्रावती राजभर, उर्मिला राजभर, रीला यादव, सुनीता वर्मा, अंजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे| बैठक का समापन आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में संगठन को मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतारने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/




