छठ महापर्व के उपलक्ष्य में राजघाट (गोरक्ष घाट) पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, महापौर और नगर आयुक्त ने किया श्रमदान !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

14 नवंबर 2026 : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता एवं सुचारु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज नगर निगम गोरखपुर द्वारा राजघाट (गोरक्ष घाट) पर वृहद स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। माननीय महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त श्री अजय जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान में नगर निगम के समस्त अपर नगर आयुक्त, सभी विभागाध्यक्ष, सहायक नगर आयुक्त,अधिकारीगण , माननीय पार्षदगण, एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और घाट परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित की। स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में नगर निगम की आईईसी (IEC) टीम और आम जनमानस के साथ-साथ स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं स्वच्छता चैंपियंस ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अभियान के दौरान घाटों के चारों तरफ बहुत अच्छे तरीके से सफाई की गई, जिसमें लोगो द्वारा फेंकी गई पॉलिथीन, प्लास्टिक और अन्य पूजा सामग्री को इकट्ठा कर अलग-अलग डस्टबिन में डाला गया। इसके साथ ही, पानी में तैर रहे माला-फूल और पूजा सामग्री को भी जल से बाहर निकाला गया। इस पूरे कार्यक्रम में नगर निगम के सभी प्रतिभागियों ने पूरी तन्मयता के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। नगर निगम की टीम द्वारा संकलित किए गए लगभग 600 किलोग्राम कचरे का वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधन करते हुए, घाट पर ही अलग-अलग छांटा गया—जिसमें प्लास्टिक को एमआरएफ (MRF) सेंटर तथा माला-फूल व जैविक कचरे को कंपोस्टिंग पिट में भेजा गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंच सके। इस अवसर पर माननीय महापौर और नगर आयुक्त महोदय द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई कि जो भी श्रद्धालुगण छठ महापर्व के लिए यहां आ रहे हैं, वे घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कचरा केवल घाटों पर लगाए गए डस्टबिनों में ही डालें, इधर-उधर न फेंकें। इसके साथ ही, सुरक्षा की दृष्टि से घाट के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है जिससे कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी में न जा सके। कार्यक्रम के पश्चात माननीय महापौर एवं नगर आयुक्त महोदय द्वारा अन्य प्रमुख घाटों जैसे डोमिनगढ़, तकिया घाट एवं हनुमानगढ़ी घाट पर पहुंचकर छठ पर्व की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि वे बचे हुए सभी कार्यों को तत्काल पूर्ण कराएं तथा जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे पूरी मुस्तैदी और समय से अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts