उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
2 जून 2026 : जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारी ग्राम विकास बैंक के दो कर्मचारियों को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे गोरखपुर की एंटी करप्शन (ट्रैप) टीम ने उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक, महराजगंज में तैनात सममति सहायक फील्ड ऑफिसर हरिराम प्रसाद तथा शाखा महराजगंज के सममति डीड राइटर/चपरासी (अवैतनिक) जय ओम को गिरफ्तार किया। बताया गया कि शिकायतकर्ता के पिता के ऋण (लोन) की दूसरी किस्त जारी कराने के एवज में दोनों आरोपियों द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और दोनों को रिश्वत की रकम लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई नगर पंचायत चौक स्थित ठेकी चौराहा के पास एक दुकान पर की गई। ट्रैप टीम ने मौके पर आवश्यक साक्ष्य एकत्र करने के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थाना कोतवाली चौक में मुकदमा दर्ज कराने सहित अन्य विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। एंटी करप्शन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले के विभिन्न सरकारी विभागों में चर्चा का माहौल है और कर्मचारियों में हड़कंप देखा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



