महराजगंज में ₹1 के छोटे सिक्कों का अघोषित बहिष्कार! दुकानदारों की मनमानी पर युनुस खान ने मुख्यमंत्री को भेजा आनलाइन शिकायती पत्र, कार्रवाई की उठाई मांग !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

3 नवंबर 2026 : जनपद महराजगंज में ₹1 के छोटे सिक्कों को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जिले के कई बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानदारों द्वारा ₹1 के छोटे सिक्के लेने से इनकार किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे आम जनता, मजदूरों, किसानों और छोटे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर समाजसेवी युनुस खान, ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। युनुस खान ने अपने पत्र में सवाल उठाया है कि जब भारतीय रिजर्व बैंक के नियमानुसार ₹1 के छोटे सिक्के वैध मुद्रा हैं और उनके प्रचलन पर कोई प्रतिबंध नहीं है, तो आखिर महराजगंज जनपद में दुकानदार इन्हें स्वीकार करने से क्यों कतरा रहे हैं? क्या किसी विभाग या प्रशासन की ओर से इन्हें बंद किए जाने का कोई आधिकारिक आदेश जारी हुआ है? यदि ऐसा कोई आदेश है तो उसे सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि आम जनता को जागरूक करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं तथा वैध सिक्कों को जानबूझकर स्वीकार न करने वालों के विरुद्ध लागू कानून के अनुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। युनुस खान ने दो टूक सवाल उठाया— जब देश की मुद्रा वैध है तो उसे बाजार में अवैध जैसा व्यवहार क्यों दिया जा रहा है? आखिर जनता अपनी जेब में रखे एक रुपये के सिक्के से सामान क्यों नहीं खरीद पा रही है? उन्होंने कहा कि यह केवल एक रुपये के सिक्के का मामला नहीं, बल्कि आम नागरिक के अधिकार और देश की मुद्रा के सम्मान से जुड़ा विषय है। प्रशासन को इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जमीनी स्तर पर जांच करानी चाहिए, ताकि जनता को अनावश्यक परेशानी से मुक्ति मिल सके। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री कार्यालय और महराजगंज जिला प्रशासन इस गंभीर जनसमस्या पर क्या कदम उठाते हैं और बाजारों में ₹1 के छोटे सिक्कों का सम्मानपूर्वक चलन कब सुनिश्चित होता है।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts