उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
2 फरवरी 2026 : पीपीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैरघट्टा पुल के पास तीन दिनों से रहस्यमयी बनी अज्ञात महिला की हत्या का पर्दाफाश, मुंबई की रहने वाली एक महिला की बेरहमी से हत्या कर उसकी लाश बैरघट्टा पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक थी। पुलिस जांँच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस जघन्य हत्या को किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक महिला के प्रेमी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अंजाम दिया। गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बरघट्टा पुल के नीचे झाड़ियों में एक महिला की निर्वस्त्र लाश मिली| सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। शुरुआत में महिला की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन सिर कुचले जाने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही थी| जांच आगे बढ़ी तो सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने मृतका की पहचान 35 वर्षीय प्रिया शेट्टी, निवासी मुंबई के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, प्रिया शेट्टी चार दिन पहले अपने प्रेमी विजय की तलाश में मुंबई से ट्रेन द्वारा गोरखपुर पहुंची थी। पुलिस ने उसका ट्रेन टिकट भी बरामद किया है। जानकारी मिलने पर तिघरा -पीपीगंज निवासी विजय ने प्रिया को गांव न ले जाकर पीपीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में किराए के मकान में ठहराया और आधार कार्ड बनवाने व शादी का झांसा देकर भरोसे में रखा। इसी बीच विजय ने पूरे मामले की जानकारी अपनी पत्नी को दे दी। इसके बाद अपने सौतन से छुटकारा पाने के लिए पति के साथ पत्नी ने मिलकर प्रिया से छुटकारा पाने की साजिश रची। प्रिया को किसी बहाने नशीला पदार्थ खिलाकर उसे नशे की स्थिति में कर गुरुवार की रात दोनों उसे स्कूटी से चार किलोमीटर दूर पुल के नीचे ले गये गए। पहले गला कसकर उसकी हत्या की गई, फिर पहचान मिटाने के इरादे से सिर पर ईंट-पत्थर से वार कर चेहरा कुचल दिया गया। इसके बाद शव को बैरघट्टा पुल गोबरहिया नाले के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया| शुक्रवार सुबह टहलने निकले लोगों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी।
एसएसपी राज करन नय्यर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस का कहना है कि हत्या कहीं और कर शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां फेंका गया। घटनास्थल के पास घसीटने के निशान भी मिले हैं| पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी विजय पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव का रहने वाला है और पहले से शादीशुदा है। वह मुंबई में एक निजी कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करता था, जहाँ उसकी पहचान प्रिया से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। इस समय पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।लोगों ने कहा यह मामला न सिर्फ रिश्तों पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि विश्वास के नाम पर कैसे एक महिला की जान ले ली गई। आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है|
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



