थाना भीमपुरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा व्यपरहण व पॉस्को एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : बलिया (भीमपुरा)

6 दिसंबर 2025 : श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे|अभियान में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण तथा श्रीमान् क्षेत्राधिकारी भीमपुरा श्री आलोक कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष भीमपुरा, श्री अखिलेश चन्द्र पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना भीमपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता| उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसकी पुत्री को प्रतिवादी द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया है| जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था| इसी क्रम में आज दिनांक 06.12.2025 को उ0नि0 मो0 वहीद मय मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 186/2025 धारा 137 (2),87, 65(1) बीएनएस व 5L/6 पोस्को एक्ट में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त के सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विशाल उर्फ गोविन्द यादव पुत्र शिवनाथ यादव निवासी छितौनी थाना रसडा जनपद बलिया हाल पता ग्राम ब्राह्रिपुर बनकटवा थाना भीमपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष को बरौली नहर पुलिया के पास से करीब 09:10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।

सम्बन्धितअभियोग

1.मु0अ0सं0 186/2025 धारा 137 (2),87, 65(1) बीएनएस व 5L/6 पोस्को एक्ट थाना भीमपुरा जनपद बलिया।

अभियुक्त का नाम व पता

1.विशाल उर्फ गोविन्द यादव पुत्र शिवनाथ यादव निवासी छितौनी थाना रसडा जनपद बलिया हाल पता ग्राम ब्राह्रिपुर बनकटवा थाना भीमपुरा जनपद बलिया|

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1.उ0नि0 श्री मो0 वहीद थाना भीमपुरा जनपद बलिया|
2.का0 अंगद शर्मा थाना भीमपुरा जनपद बलिया|

तहसील ब्यूरो चीफ रसड़ा तारकेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *