फरेंदा साइबर सेल की तत्परता से पीड़ित को मिली राहत, ठगों ने 64,196 रुपये की लगाई थी चपत !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
28 नवंबर 2026 : साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना फरेंदा की साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति की 59,366 रुपये की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना फरेंदा क्षेत्र के ग्राम फरेंदा खुर्द निवासी दीपक कुमार मौर्य पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मौर्य के साथ 15 मई 2026 को साइबर ठगी की घटना हुई थी। साइबर जालसाजों ने उनके खाते से कुल 64,196 रुपये की धनराशि ठग ली थी। पीड़ित की शिकायत पर फरेंदा साइबर सेल टीम ने संबंधित बैंक एवं अन्य आवश्यक माध्यमों से कार्रवाई करते हुए ठगी गई रकम में से 59,366 रुपये होल्ड करा दिए थे। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 28 नवंबर 2026 को होल्ड कराई गई पूरी 59,366 रुपये की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


