बिजली के खंभे में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत !

उत्तर प्रदेश : बस्ती

26 सितम्बर 2026 : नगर पंचायत गनेशपुर के वार्ड नंबर-5 स्थित लोहिया नगर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली के खंभे में करंट उतरने की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका की पहचान बासमती निषाद, पत्नी नागेशर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिजली के खंभे में अचानक करंट उतर आया था। इसी दौरान महिला उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने बिजली के खंभों और तारों की जांच कराने तथा लापरवाही मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो। घटना से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी गहरा दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। ईश्वर दिवंगत बासमती निषाद की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

जिला ब्यूरो चीफ बस्ती साबिर अली की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts