ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे और अतिक्रमण का आरोप, जिलाधिकारी से मौके पर जांच कराने की मांग !
तहसील से लेकर नगर पंचायत तक के अधिकारियों की भूमिका पर उठाए सवाल, शिकायतकर्ता ने तहसीदिवस पर आमरण अनशन की दी चेतावनी !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
28 नवंबर 2026 : तहसील फरेंदा क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेवा बुजुर्ग के पंचशील नगर वार्ड संख्या-3, सिविल लाइन आनंदनगर में सार्वजनिक भूमि पर कथित अवैध कब्जे और अतिक्रमण का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी विश्वनाथ यादव पुत्र स्वर्गीय बनारसी यादव ने जिलाधिकारी महराजगंज को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित सार्वजनिक भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने ऑनलाइन जनसुनवाई पोर्टल, संपूर्ण समाधान दिवस और अन्य माध्यमों से कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, 18 सितंबर से 24 अक्टूबर 2026 के बीच कई बार शिकायत करने के बावजूद मौके पर निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई। उनका आरोप है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा वास्तविक स्थिति की जांच किए बिना ही पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड कर दी जा रही है। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि शिकायत करने के बाद 19 सितंबर 2026 को उनके घर आने-जाने का रास्ता बंद कराया गया तथा उनके साथ गाली-गलौज और जान-माल की धमकी देने की घटना हुई। इसके अलावा नाली जाम कर जल निकासी बाधित करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि 20 सितंबर को थाना फरेंदा में सूचना देने के बावजूद उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस द्वारा शांति भंग की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई किए जाने का उल्लेख भी प्रार्थना पत्र में किया गया है। विश्वनाथ यादव ने तहसील प्रशासन, लेखपाल और नगर पंचायत के संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि शिकायतों के बावजूद भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही है।
जिलाधिकारी से स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच कराने की मांग;-
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि वे स्वयं मौके पर पहुंचकर राजस्व टीम के साथ भूमि का भौतिक सत्यापन कराएं। सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटवाया जाए तथा यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही अथवा संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए। प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक महराजगंज, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन और महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को भी भेजी गई है। शिकायतकर्ता ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी शिकायत का निष्पक्ष निस्तारण नहीं किया गया तो वह आगामी तहसील दिवस में सभागार के सामने आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए मौके पर जांच कराता है और सार्वजनिक भूमि को कथित अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए क्या कदम उठाता है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



