
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
28 नवंबर 2026 : मंडलायुक्त गोरखपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, जिलाधिकारी महराजगंज एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज की उपस्थिति में थाना श्यामदेउरवा पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस| शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण तथा जनसामान्य को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज थाना श्यामदेउरवा पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त गोरखपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर, जिलाधिकारी महराजगंज एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी उपस्थित रहे। थाना समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों द्वारा थाने पर उपस्थित फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त कर उनके निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा और संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भूमि विवाद एवं राजस्व से संबंधित मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर स्थलीय जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया, जिससे शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके तथा अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान करना है। अतः प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर संबंधित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



