CHC बनकटी में प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, महिला की हालत गंभीर; CMO से उच्चस्तरीय जांच की मांग !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

24 नवंबर 2026 : फरेंदा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बनकटी में प्रसव के दौरान कथित चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स जैतून निशा एवं अन्य संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महराजगंज से निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता गफ्फार अली निवासी आनंद नगर (फरेंदा) के अनुसार, उनकी पत्नी श्रीमती सादमा को 7 नवंबर 2026 की रात करीब 7:48 बजे प्रसव के लिए सीएचसी बनकटी में भर्ती कराया गया था। 8 नवंबर की भोर लगभग 3:30 बजे सामान्य प्रसव से पुत्री का जन्म हुआ। आरोप है कि प्रसव के दौरान ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स जैतून निशा मरीज को अप्रशिक्षित दाई के भरोसे छोड़कर चली गईं। परिजनों का कहना है कि प्रसव के दौरान महिला को गंभीर रक्तस्राव होने लगा, लेकिन समय रहते समुचित उपचार नहीं किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि करीब तीन से साढ़े तीन घंटे तक परिजनों को महिला की गंभीर स्थिति से अवगत नहीं कराया गया। परिजनों के मुताबिक, सुबह लगभग 6 से 7 बजे के बीच स्टाफ नर्स ने महिला की हालत नियंत्रित से बाहर बताते हुए उसे बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे KMC अस्पताल, महराजगंज ले गए, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार के बाद 24 घंटे तक वेंटिलेटर पर रखा गया। शिकायत के अनुसार, 10 नवंबर को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह पर महिला को हार्ट केयर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, गोरखपुर में भर्ती कराया गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी किडनी और हार्ट पर गंभीर असर पड़ने की बात कही गई है। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले में शिकायतकर्ता गफ्फार अली ने 22 नवंबर 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महराजगंज को शिकायती प्रार्थना-पत्र देकर विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल अथवा मेडिकल बोर्ड से उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। परिवार ने मांग की है कि जांच में यदि स्टाफ नर्स जैतून निशा अथवा अन्य संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही प्रमाणित होती है तो उनके विरुद्ध कठोर विभागीय एवं विधिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य मरीज के साथ ऐसी घटना न हो।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts