बिहार : मधुबनी
24 नवंबर 2026 : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जयनगर स्थित कमला नदी के तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस पवित्र अवसर पर भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कमला नदी में स्नान करने पहुंचे। सुबह से ही श्रद्धालुओं का नदी तट पर पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ कमला नदी में पवित्र स्नान किया तथा पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नेपाल से आए श्रद्धालुओं की भी अच्छी-खासी भागीदारी देखने को मिली। भारत-नेपाल के बीच धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक संबंधों की झलक भी इस अवसर पर देखने को मिली। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कामना नदी के तट पर भक्ति में माहौल देखने को मिला|
जिला क्राइम ब्यूरो चीफ मधुबनी महेश प्रसाद यादव की रिपोर्ट









