बैठक से गायब अधिकारियों पर डीएम नाराज, वेतन रोकने का निर्देश, कम संतुष्टि वाले कार्यालयों पर डीएम की नजर, लंबित एवं असंतुष्ट शिकायतों की विशेष समीक्षा के निर्देश !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
23 नवम्बर 2026 : जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पर कड़ा रुख अपनाते हुए समीक्षा बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा 50 प्रतिशत से कम संतुष्टि वाले कार्यालयों की समीक्षा बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। बैठक में सीएमओ, अधिशासी अभियंता नलकूप, जिला गन्ना अधिकारी, डीआईओएस, एलडीएम, बीडीओ परतावल, बीईओ परतावल, निचलौल एवं मिठौरा, अधिशासी अधिकारी नौतनवा एवं सोनौली, एडीओ पंचायत नौतनवा एवं महराजगंज, पशु चिकित्साधिकारी निचलौल, चकबंदी अधिकारी नौतनवा, अधिशासी अभियंता सिंचाई तथा अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति जनशिकायतों के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाती है, जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत में संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से शत-प्रतिशत संपर्क स्थापित करें। शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनें तथा आवश्यकता पड़ने पर स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण एवं वास्तविक स्थिति का सत्यापन करें। केवल औपचारिक या कागजी निस्तारण करने के बजाय शिकायत का ऐसा समाधान सुनिश्चित करें, जिससे शिकायतकर्ता वास्तव में संतुष्ट हो। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन हो तथा प्रकरण लंबित न रखे जाएं। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं तथ्यों पर आधारित हो। निस्तारण से पूर्व संबंधित अभिलेखों एवं साक्ष्यों का परीक्षण अवश्य किया जाए। असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं के प्रकरणों की विशेष समीक्षा करते हुए कमियों को दूर किया जाए। जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसमें लापरवाही, शिथिलता अथवा लापरवाहीपूर्ण कार्यशैली पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारी जनशिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता एवं वरीयता देते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री महेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ श्री निरंजन सुर्वे राजेंद्र, परियोजना निदेशक श्री रामदरश चौधरी, एआरटीओ श्री मनोज सिंह, सीवीओ डॉ एजाज अहमद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


