महराजगंज पुलिस की तकनीक आधारित कार्रवाई, 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद !

आठ माह में 844 मोबाइल फोन बरामद, अनुमानित कीमत 2.31 करोड़ रुपये; मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिले !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

20 नवंबर 2026 : महराजगंज पुलिस ने तकनीक आधारित पुलिसिंग के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल एवं जनपद के विभिन्न थानों की संयुक्त कार्रवाई में CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बरामद सभी मोबाइल फोन आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। लंबे समय से गुम मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए महराजगंज पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

आठ माह में 844 मोबाइल फोन बरामद:-

पुलिस के अनुसार, पिछले आठ माह के दौरान जनपद में कुल 844 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 31 लाख रुपये है। मोबाइल फोन की खोज में CEIR पोर्टल, सर्विलांस सेल तथा विभिन्न थानों में नियुक्त पुलिसकर्मियों के समन्वित प्रयासों की अहम भूमिका रही। इस कार्रवाई में सर्विलांस टीम के कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी शिवानन्द पासवान, मुख्य आरक्षी मो. कुतुबुद्दीन, राजकुमार राजभर, आलोक पाण्डेय, आरक्षी सुधीर कुमार यादव, सूरज गुप्ता एवं नीरज कुमार सहित जनपद के विभिन्न थानों में CEIR पोर्टल से संबंधित कार्यों में नियुक्त पुलिसकर्मियों का योगदान रहा।

मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल पर करें शिकायत:-

महराजगंज पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम अथवा चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल www.ceir.gov.in पर शिकायत दर्ज कराकर मोबाइल ब्लॉक कराने की प्रक्रिया अपनाएं और नजदीकी थाने में सूचना दें। मोबाइल का IMEI नंबर, खरीद का बिल एवं अन्य जरूरी विवरण सुरक्षित रखने से मोबाइल की खोज और बरामदगी में मदद मिल सकती है। पुलिस ने बताया कि भीड़भाड़ वाले बाजारों, बसों, टैक्सी, ऑटो, सार्वजनिक कार्यक्रमों, शादी-विवाह, पार्कों और धार्मिक स्थलों पर अक्सर मोबाइल फोन गिरने अथवा छूटने की घटनाएं होती हैं। नागरिकों को ऐसे स्थानों पर अपने मोबाइल फोन के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts