ठंड को देखते हुए रैन बसेरे को बंद कराने और रात्रिकालीन पाली में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
19 नवंबर 2026 : जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने गुरुवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय, महराजगंज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, आयुष्मान काउंटर, एमसीएच विंग एवं ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी के मेडिसिन विभाग का जायजा लिया, जहां चिकित्सकों द्वारा 40 मरीजों को परामर्श दिया गया था। बाल रोग विभाग में डॉ. राकेश रमन के कक्ष में 35 मरीज उपस्थित मिले। उन्होंने दवा वितरण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था एवं सीसीटीवी निगरानी की जानकारी ली। इसके अलावा आयुष्मान काउंटर और ओपीडी के प्रथम तल की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। पीआईसीयू वार्ड में 20 बच्चे तथा एसएनसीयू वार्ड में 36 बच्चे भर्ती पाए गए। दोनों वार्डों में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर उपस्थित मिले। एसएनसीयू में भर्ती दो कम वजन वाले नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने उनके समुचित उपचार एवं विशेष देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर स्थित रैन बसेरे के निरीक्षण के दौरान ठंड के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने खुले हिस्से को तत्काल बंद कराने का निर्देश दिया, ताकि जरूरतमंदों एवं मरीजों के तीमारदारों को ठंड से बचाया जा सके। एमसीएच विंग महिला अस्पताल के लेबर रूम में आठ मरीज भर्ती मिले। जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। ठंड के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए उन्होंने सायंकालीन एवं रात्रिकालीन पाली में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने को कहा, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण उपचार, आवश्यक दवाएं एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. ए.के. द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



