उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
12 अक्टूबर 2026 : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनभद्र पुष्पा सिंह के नेतृत्व में मणिपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम जो राहुल गांधी के अत्यंत करीबी सांसद के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्यअतिथि के रुप में महिला मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री पूजा पाण्डेय ने कहा कि कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में होना चाहिए। उन्होंने संबंधित प्रकरण की निष्पक्ष जांच और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। महिला मोर्चा महिलाओं के सम्मान और न्याय के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा का मुद्दा उठाते हुए मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों में कानून के अनुसार निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। किसी भी महिला के साथ अन्याय या उत्पीड़न की शिकायत सामने आने पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए महिला मोर्चा सदैव आवाज उठाता रहेगा। इस मौके पर प्रदेश मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा ज्योति खरवार, जिला मंत्री मंजू गिरी, जिला महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी, रुबी गुप्ता, रंजन पाण्डेय, वंदना वर्मा, कविता यादव, रीतु अग्रहरी, तारा देवी, आरती चौबे, प्रतिभा, किरन, सुमन, निर्मला, गुलाबी, आरती, अनिता, सरस्वती, गीता, अनिता, शीला, सुमित्रा, तेतरी, मन्ना, पुष्पा, बबीता, केशिया, उषा, रीता, विद्या, राधिका, मधु, मालती सहित आदि महिलाएं मौजूद रही।
जिला ब्यूरो चीफ सोनभद्र नारायन दास की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



