डीएपी के साथ अन्य उत्पादों की जबरन टैगिंग न करने के निर्देश, किसानों को एनपीके के उपयोग के प्रति जागरूक करने पर जोर !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
19 नवंबर 2026 : किसानों को उर्वरकों की समयबद्ध एवं सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित कराने और बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. के निर्देश पर गुरुवार को इफको किसान सेवा केंद्र, पिपरदेउरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक बिक्री केंद्र खुला मिला और किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा था। केंद्र पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। पॉश मशीन में दर्ज स्टॉक के अनुसार गोदाम में 45.405 मीट्रिक टन यूरिया, 11 मीट्रिक टन डीएपी तथा 20.95 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध पाया गया। अधिकारियों ने स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर का मिलान कर वितरण व्यवस्था की जांच की। उर्वरकों की निर्धारित मूल्य पर बिक्री सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने दो किसानों से मोबाइल फोन पर रैंडम आधार पर बातचीत की। ग्राम दरहटा निवासी रामशंकर ने बताया कि उन्होंने 18 नवंबर को दो बोरी यूरिया और तीन बोरी डीएपी खरीदी, जबकि ग्राम रूदौली भावचक निवासी पुरुषोत्तम वर्मा ने बताया कि उन्होंने 19 नवंबर को दो बोरी यूरिया और दो बोरी डीएपी निर्धारित मूल्य पर खरीदी। दोनों किसानों ने खाद निर्धारित दर पर मिलने की पुष्टि की। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी आदित्य पाण्डेय को निर्देशित किया गया कि केंद्र प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से खुला रखा जाए तथा यूरिया, डीएपी सहित सभी प्रमुख उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसानों को डीएपी के साथ एनपीके उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यूरिया एवं डीएपी के साथ किसी अन्य उत्पाद की जबरन टैगिंग कर बिक्री न की जाए। प्रत्येक किसान को फार्मर रजिस्ट्री एवं खतौनी के आधार पर नियमानुसार निर्धारित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाए और बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा किसानों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के समय केंद्र प्रभारी आदित्य पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


