अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश, अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
17 नवंबर 2026 : जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। अचानक हुए निरीक्षण से कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों के रखरखाव और कार्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था की जांच की गई। जिलाधिकारी ने खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय, जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, नजारत, संयुक्त कार्यालय, भूलेख कार्यालय, कोषागार सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित चौधरी, खनन अधिकारी अजीत कुमार, नाजिर वेद प्रकाश, सहायक सांख्यिकी अधिकारी (भूलेख) भूपेंद्र गुप्ता तथा डूडा कार्यालय के सीएलटीसी कृष्णमुनि एवं जनार्दन गुप्ता अनुपस्थित पाए गए। इसके अतिरिक्त आपदा विशेषज्ञ चंदन कुमार, प्रधान सहायक दीपक कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ सहायक राजाराम चौधरी, मनोज धर दूबे एवं घनश्याम वर्मा, लेखपाल राम आशीष तथा भूलेख कार्यालय की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हेमंती देवी भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलीं। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही पर जताई नाराजगी:-
अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का उचित रखरखाव और व्यवस्थित ढंग से रखे जाने की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को सभी अभिलेखों को सुव्यवस्थित तरीके से सुरक्षित रखने तथा उनके रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करें। कार्यालयों में साफ-सफाई, सुव्यवस्था और अभिलेखों का उचित रखरखाव अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) डॉ. प्रशांत कुमार, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी श्री सिद्धार्थ गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे|
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



