पिता की समाजसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने में जुटे अरुण गुप्ता, छठ घाट पर श्रद्धालुओं को बांटी चाय और चना !

स्व. मिश्री प्रसाद गुप्ता के तीन पंचवर्षीय कार्यकाल की समाजसेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प, जनता से मांगा सेवा  अवसर !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

17 नवंबर 2026 : क्षेत्र के ग्राम सभा शीशगढ़ में छठ महापर्व के अवसर पर ग्राम प्रधान प्रत्याशी अरुण गुप्ता ने छठ घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच चाय और चना का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों, बुजुर्गों, माताओं-बहनों एवं अन्य श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उनके इस सेवा कार्य की लोगों के बीच चर्चा रही। अरुण गुप्ता ने श्रद्धालुओं को चाय और चना वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। अरुण गुप्ता ने कहा कि उनका परिवार कई वर्षों से बिना किसी पद पर रहते हुए भी छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा करता आ रहा है। जनसेवा किसी पद की मोहताज नहीं होती, बल्कि लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा होना ही सच्ची समाजसेवा है। यदि ग्राम सभा की जनता उन्हें प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपती है तो अगले वर्ष छठ महापर्व पर इससे भी भव्य कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धालुओं की सेवा की जाएगी। उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय मिश्री प्रसाद गुप्ता को याद करते हुए कहा कि उनके पिता ने ग्राम प्रधान के रूप में लगातार तीन पंचवर्षीय कार्यकाल तक जनता की सेवा की और समाज के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। पिता के समाजसेवा के कार्यों और उनके बताए रास्ते से प्रेरणा लेकर अब वह भी ग्राम सभा शीशगढ़ के देवतुल्य बुजुर्गों, माताओं-बहनों और भाइयों की सेवा करना चाहते हैं। अरुण गुप्ता ने कहा कि वह अपने पिता की समाजसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनना चाहते हैं। ग्राम सभा की जनता यदि उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनती है तो वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ ग्राम सभा के विकास एवं जनसेवा के लिए कार्य करेंगे। छठ घाट पर चाय और चना वितरण के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर लालचंद, छोटेलाल, धीरज, प्रिंस, करन सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts