हिस्ट्रीशीटर के दबाव में कार्रवाई नहीं होने का आरोप, एसडीएम के आदेश पर दर्ज धारा 164 संबंधी वाद के बावजूद पीपीगंज पुलिस की रिपोर्ट लंबित होने का दावा !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
14 नवंबर 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र से एक बुजुर्ग विधवा महिला के न्याय के लिए भटकने का मामला सामने आया है। करीब 80 वर्षीय पन्ना देवी पिछले कई महीनो से अपने मकान और जमीन से जुड़े विवाद को लेकर पुलिस थाने के चक्कर काट रही हैं। पीड़िता का आरोप है कि थाना पीपीगंज से महज 100 कदम की दूरी पर स्थित उनके घर पर एक कथित हिस्ट्रीशीटर ने कब्जा कर रखा है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित महिला के अनुसार, वह पिछले कई महीनो से अपनी फरियाद लेकर पीपीगंज थाने और संबंधित पुलिस चौकी के चक्कर लगा रही हैं। लगातार प्रयासों के बावजूद न्याय नहीं मिलने से परेशान होकर आखिरकार उन्होंने कैंपियरगंज के उपजिलाधिकारी के समक्ष अपनी पीड़ा रखी और पूरे मामले से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने महिला को धारा 164 के अंतर्गत वाद प्रस्तुत करने की सलाह दी। इसके बाद दिनांक 28 सितंबर 2026 को वाद संख्या से संबंधित प्रकरण थाना पीपीगंज को प्राप्त कराया गया। लेकिन पीड़िता का कहना है कि आज तक संबंधित पुलिस थाने की ओर से उपजिलाधिकारी कार्यालय को आवश्यक रिपोर्ट नहीं भेजी गई है। महिला जब दोबारा उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं और रिपोर्ट के संबंध में जानकारी मांगी तो उन्हें पता चला कि अभी तक पुलिस की ओर से कोई रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे बुजुर्ग महिला की परेशानी और बढ़ गई है। पीड़िता पन्ना देवी का आरोप है कि एक प्रभावशाली व्यक्ति और कथित हिस्ट्रीशीटर के दबाव के चलते उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उनका कहना है कि उम्र के इस पड़ाव पर वह अकेले न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। कई महीनो से लगातार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मामला थाने से महज 100 कदम की दूरी का बताया जा रहा है और पीड़िता द्वारा उच्च प्रशासनिक अधिकारी के समक्ष भी अपनी शिकायत रखी जा चुकी है, तो अब तक मामले में जांच और रिपोर्ट की प्रक्रिया पूरी क्यों नहीं हुई? गोरखपुर मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर पीपीगंज थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली और बुजुर्गों की शिकायतों के निस्तारण को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब पीड़िता को वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की उम्मीद:-
80 वर्षीय विधवा पन्ना देवी ने प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि उनके मकान पर कथित कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, संबंधित अभिलेखों और शिकायतों का सत्यापन किया जाए तथा उपजिलाधिकारी कार्यालय को पुलिस रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार न्याय दिलाया जाए।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


