उत्तर प्रदेश : महराजगंज
14 नवंबर 2026 : पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनसुरक्षा के दृष्टिगत मोबाइल टावरों एवं पानी की टंकियों पर चढ़ने जैसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई है। वर्ष 2026 में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल टावरों एवं पानी की टंकियों पर चढ़ने की घटनाओं के संबंध में कुल 11 मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। इनमें थाना कोतवाली में 01, थाना भिटौली में 01, थाना फरेंदा में 02, थाना पुरंदरपुर में 01, थाना नौतनवा में 01, थाना सोनौली में 01, थाना परसामलिक में 02, थाना निचलौल में 01 तथा थाना चौक में 01 मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस प्रकार की घटनाओं में संबंधित व्यक्ति के जीवन एवं सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न होने के साथ ही मौके पर भीड़ एकत्र होने से शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है। ऐसी सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने, संबंधित व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने तथा प्रकरण की परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। महराजगंज पुलिस की आमजन से अपील है| कि किसी भी समस्या, मांग अथवा शिकायत के समाधान के लिए मोबाइल टावरों, पानी की टंकियों या अन्य ऊंचे स्थानों पर चढ़कर अपनी एवं दूसरों की जान जोखिम में न डालें। अपनी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल-112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

