नई दिल्ली
20 अगस्त 2026 : देशभर में चीनी की कीमतों में अचानक तेज उछाल ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। खुदरा बाजार में चीनी का भाव कई जगहों पर 62 से 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। करीब एक महीने पहले यही चीनी लगभग 45 रुपये किलो में बिक रही थी। बाजार में तेजी का असर थोक और मिल स्तर की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एम-ग्रेड चीनी का एक्स-फैक्ट्री भाव करीब 5,400 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि महाराष्ट्र में यह करीब 5,300 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है। महाराष्ट्र में जीएसटी समेत कीमत करीब 5,550-5,600 रुपये प्रति क्विंटल तक बताई जा रही है।
उत्पादन और एथेनॉल का असर:-
चीनी बाजार में तेजी के पीछे उत्पादन में कमी, घरेलू आपूर्ति में दबाव और गन्ने से एथेनॉल उत्पादन की ओर बढ़ता डायवर्जन प्रमुख कारणों में बताए जा रहे हैं। इसके अलावा त्योहारी सीजन में मिठाई और अन्य खाद्य उत्पादों की मांग बढ़ने से आने वाले दिनों में कीमतों पर और दबाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
सरकार ने कसी स्टॉक पर लगाम:-
बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने जमाखोरी और अनावश्यक स्टॉकिंग रोकने के लिए चीनी के भंडारण पर पाबंदियां कड़ी की हैं। बड़े थोक उपभोक्ताओं के लिए सितंबर से नवंबर तक स्टॉक रखने की अवधि सीमित करने का फैसला भी किया गया है। सरकार चीनी मिलों के स्टॉक की निगरानी और भौतिक सत्यापन भी कर रही है। हालांकि सरकारी कदमों के बावजूद बाजार में तेजी फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही है। त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने के साथ आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



