त्योहारों को लेकर झगहा पुलिस पूरी तरह अलर्ट, क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और निकाला गया मोटरसाइकिल मार्च !

दुर्गा पूजा और विजयदशमी पर झगहा एसओ ज्ञानेन्द्र सिंह का कड़ा संदेश, हुड़दंगियों से सख्ती से निपटेगी पुलिस !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

16 अक्टूबर 2026 : दुर्गा पूजा, विजयदशमी और अन्य पावन पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए थाना झगहा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद और सख्त नजर आ रही है। पर्वों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी झगहा ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ पूरे झगहा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल से एक व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस की मोटरसाइकिल टीमों ने चौकी क्षेत्र मोतीराम अड्डा, हल्का नंबर 1, हल्का नंबर 4, कस्बा नई बाजार, चौकी गोबराड्ड और चौकी बरही के अंतर्गत सभी प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजारों का भ्रमण किया। इस मोटरसाइकिल मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता के मन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देना है। पर्व हमारी आस्था, संस्कृति और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं, लेकिन सुरक्षा और कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए इस बार पुलिस प्रशासन का रुख बेहद सख्त रहेगा। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि यदि किसी भी सिरफिरे, हुड़दंगी या आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति ने पंडालों के आस-पास छेड़खानी, मनमानी, जबरन चंदा वसूली या साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास किया, तो उसे तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। झगहा थाना क्षेत्र के हर कोने पर पुलिस की नजर है। शांति और व्यवस्था बिगाड़ने वालों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। साइबर सेल और पुलिस की विशेष टीम 24 घंटे सोशल मीडिया पर सक्रिय है। भड़काऊ पोस्ट, सांप्रदायिक अफवाहें या आपत्तिजनक सामग्री शेयर कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तुरंत आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रमुख पूजा पंडालों, मेलों और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी और महिला कर्मियों की तैनाती की जा रही है। हर गतिविधि पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जाएगी। थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने क्षेत्र के सभी संभ्रांत नागरिकों, युवाओं और पूजा समितियों से अपील की है कि वे शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या अफवाह की सूचना तुरंत थाना झगहा या नजदीकी पुलिस चौकी को दें।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts