मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत छात्राओं को किया जागरूकता !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
16 अक्टूबर 2026 : महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत राजघाट पुलिस ने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। राजघाट थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं और शिक्षकों से संवाद कर उन्हें उनके विधिक अधिकारों तथा संकट के समय उपलब्ध सरकारी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को समझाया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, धमकी अथवा असुरक्षा की स्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस की मदद लेनी चाहिए। उन्हें बताया गया कि आपात परिस्थिति में 112 पर संपर्क कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए वूमेन पावर लाइन 1090, चिकित्सकीय आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा तथा सरकारी शिकायतों के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उपयोग किया जा सकता है| पुलिस टीम ने छात्राओं को यह भी बताया कि हेल्पलाइन सेवाओं का इस्तेमाल किस परिस्थिति में और किस प्रकार किया जाना चाहिए। साथ ही सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के बीच अनजान लोगों से संपर्क, निजी जानकारी साझा करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी गई। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने छात्राओं से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अकेले जाने से बचने, किसी परेशानी की स्थिति में परिजनों अथवा विश्वसनीय व्यक्ति को तत्काल सूचना देने और संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस को अवगत कराने की बात कही गई। राजघाट पुलिस ने स्पष्ट किया कि बालिकाओं की सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक दायित्व है। जागरूकता ही किसी भी खतरे से बचाव की पहली सीढ़ी है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने सुरक्षा संबंधी जानकारी को गंभीरता से अपनाने का संकल्प लिया।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



