24 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया मगरमच्छ ‘उर्वशी’, रोहिणी नदी में सुरक्षित छोड़ा !

अमूरतीया बाजार में मगरमच्छ मिलने से मचा था हड़कंप, वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने चलाया अभियान !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

13 अगस्त 2026 : पकड़ी रेंज के अंतर्गत अमूरतीया बाजार नगर पालिका परिषद क्षेत्र में मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वनाधिकारी सुशांत मणि त्रिपाठी के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 24 घंटे तक लगातार प्रयास और कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। अभियान के दौरान वनकर्मियों और विशेष रेस्क्यू टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पूरी सावधानी के साथ कार्रवाई की। रेस्क्यू के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक वास में छोड़ने की तैयारी की गई। वन विभाग के अनुसार, मगरमच्छ ‘उर्वशी’ को भगवानपुर बीट के अभ्यारण्य क्षेत्र में रोहिणी नदी के प्राकृतिक वास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के रेस्क्यू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वन्यजीव दिखाई देने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक वास में छोड़ा जा सके। रेस्क्यू अभियान में वन दरोगा विपुल कुमार मिश्रा, वन दरोगा बृजेश चौहान, वन रक्षक विक्रांत सिंह समेत सुरक्षा टीम के सदस्य मौजूद रहे। सफल रेस्क्यू अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts