खाकी के हत्थे चढ़ा अनोखा चोर गिरोह-पिता-पुत्र मिलकर देते थे चोरी को अंजाम, पुलिस ने बरामद किया 50 लाख का माल !

शाहपुर पुलिस, क्राइम ब्रांच सर्विलांस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई: 50 लाख के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

12 अक्टूबर 2026 : थाना शाहपुर क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे कॉलोनी में पिछले कुछ समय से चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों ने रेलवे कर्मचारियों और पुलिस की नींद उड़ा रखी थी. कोई समझ ही नहीं पा रहा था कि आखिर बंद घरों को इतनी सफाई से कौन निशाना बना रहा है। लेकिन जब पुलिस, क्राइम ब्रांच सर्विलांस सेल और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने जाल बिछाया, तो जो सच सामने आया उसने सबको हैरान कर दिया. इस चोरी के पीछे कोई पेशेवर बड़ा गिरोह नहीं, बल्कि एक शातिर पिता-पुत्र की जोड़ी निकली। जांच में खुलासा हुआ कि ये शातिर पिता-पुत्र बेहद शातिर तरीके से अपनी वारदातों को अंजाम देते थे। ये साइकिल पर सवार होकर पूर्वोत्तर रेलवे कॉलोनी में घूमते थे और सूने तथा बंद पड़े क्वार्टरों की रैकी करते थे. जैसे ही रेलवे कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर रवाना होते और घर सूने हो जाते, ये मौका पाकर दिनदहाड़े घरों के ताले तोड़ देते और अंदर रखे सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो जाते थे| दिन के समय वारदात होने के कारण किसी को उन पर शक भी नहीं होता था। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आखिरकार संयुक्त टीम ने इस शातिर जोड़ी को धर दबोचा. पकड़े गए आरोपियों की पहचान रत्नेश अग्रहरि पुत्र रविन्द्र प्रसाद अग्रहरि और उसके पिता रविन्द्र प्रसाद अग्रहरि पुत्र स्व० रामलखन प्रसाद अग्रहरि के रूप में हुई है, जो मोहनपुर पासी टोला, पादरी बाजार, थाना शाहपुर के रहने वाले हैं।पुलिस ने इनकी निशानदेही पर इनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है. इसमें सोने के आभूषण 9 अंगूठी, 2 हार, 12 झुमका, 5 मंगलसूत्र, 4 चेन, 1 मांग टीका, 4 लॉकेट, 3 नथिया, 1 कड़ा, 1 हँसुली, 1 ज्योतिया, 1 माला और 1 कान की बाली तथा चांदी के आभूषण 20 पायल, 1 कमरधनी, 2 चेन, 1 ब्रेसलेट, 14 बिछिया, 14 सिक्के और 2 अंगूठी शामिल हैं. इसके अलावा इनके पास से 90,500 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान इस बड़ी सफलता का खुलासा किया गया। इस दौरान एसपी क्राइम अयोध्या प्रसाद सिंह सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद विशेष रूप से मौजूद रहे।इस पर्दाफाश को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम में थाना शाहपुर के थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कौवाबाग विजय प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी हड़हवा फाटक अनूप कुमार, सब इंस्पेक्टर पवन कुमार, हेड कांस्टेबल राजन मिश्रा, हेड कांस्टेबल गुलाब शर्मा, का0 इन्दल कुमार, का0 राजकुमार, का0 अर्जुन कुमार शर्मा, और का0 अभिषेक कुमार सिंह शामिल रहे। इसके साथ ही एंटी थेफ्ट टीम और सर्विलांस सेल से निरीक्षक सुनील कुमार राय (प्रभारी एंटी थेफ्ट नगर क्षेत्र), हे0का0 धर्मेन्द्रनाथ तिवारी, हे0का0 मिथिलेश बहादुर सिंह, हे0का0 कमलेश कुमार, हे0का0 मोहसीन खाँ, का0 रमेश कुशवाहा, का0 अंकित सिंह, का0 भुपेन्द्र यादव, का0 संजीत यादव (थाना कैण्ट) और का0 अरुणेश सिंह ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है|

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts