अपराधियों पर कसेगा शिकंजा कैंट पुलिस की इस अनोखी पहल से संदिग्ध गतिविधियों पर लगेगी लगाम !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
12 अक्टूबर 2026 : यात्री सुरक्षा को पुख्ता करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गोरखपुर पुलिस लगातार नए कदम उठा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के मार्गदर्शन में कैण्ट थाना पुलिस ने एक शानदार पहल की है। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन पर चलने वाले सभी ऑटो और ई-रिक्शा का सत्यापन कर उन्हें यूनिक नंबर दिए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों का सफर और अधिक सुरक्षित हो सके। गोरखपुर रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। यहां बड़ी संख्या में ऑटो और ई-रिक्शा संचालित होते हैं। कई बार यात्रियों का सामान वाहन में छूट जाने या अनहोनी की घटनाएं सामने आती हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट जितेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज रेलवे रवि प्रकाश कुँवर द्वारा रेलवे पुलिस चौकी पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन कर उनके वाहनों पर यूनिक कोड नंबर अंकित किया जा रहा है यूनिक कोडिंग सिस्टम वाहनों पर R-01, R-02 जैसे कोड लिखे जा रहे हैं, जहां ‘R’ का तात्पर्य रेलवे से है। कोड अंकन के साथ-साथ वाहन चालकों का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज कर सत्यापित किया जा रहा है। यदि यात्रा के दौरान किसी यात्री का कोई सामान ऑटो या ई-रिक्शा में छूट जाता है, तो यूनिक नंबर के जरिए संबंधित वाहन को तुरंत ट्रेस कर सामान सुरक्षित वापस दिलाया जा सकेगा। यूनिक नंबर और चालकों का पूरा डेटाबेस होने से किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध अपराधियों की पहचान करना आसान हो जाएगा। कैण्ट पुलिस की इस सराहनीय पहल से जहां एक ओर यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का भरोसा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर वाहन चालकों की जवाबदेही भी तय होगी।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



