उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
11 जून 2026 : अनपरा सोनभद्र ऊर्जांचल जनकल्याण समिति द्वारा आगामी 14 जून 2026, रविवार को अनपरा तापीय परियोजना स्थित ऑडिटोरियम में एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “सनातन और भारतवर्ष (कल, आज और कल)” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सायं 5:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक चलेगा। इस संबंध में उर्जांचल जनकल्याण समिति के अध्यक्ष श्री आर.डी. सिंह ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति, उसकी गौरवशाली परंपराओं तथा वर्तमान और भविष्य में उसकी भूमिका को समझने के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और राष्ट्र के वैभवशाली इतिहास को जानने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में प्रख्यात वक्ता श्रीमान् पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी अपने विचार रखेंगे। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद श्री राम सकल जी उपस्थित रहेंगे| उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री वीरेन्द्र गोयल जी (अध्यक्ष, सिंगरौली विकास प्राधिकरण, मध्यप्रदेश), श्री के.पी. सिंह जी, पूर्व आईपीएस (अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, काशी प्रांत) तथा श्री के.डी. जैन जी (मुख्य महाप्रबंधक,खड़िया)भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आनन्द कुमार सिंह जी (परियोजना प्रमुख, Meil,अनपरा) करेंगे।
समिति अध्यक्ष श्री आर.डी. सिंह ने क्षेत्रवासियों, बुद्धिजीवियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं सनातन संस्कृति में आस्था रखने वाले सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक व्याख्यान नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय अस्मिता और सनातन मूल्यों पर सार्थक संवाद का अवसर होगा। अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की।
स्टेट न्यूज़ को – ऑर्डिनेटर उo प्रo अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


