सिंदुरिया पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिलें बरामद !

चोरी की बाइक के साथ कीपैड मोबाइल और मास्टर चाबी भी मिली, पुलिस ने दर्ज मुकदमे में बढ़ाईं अन्य धाराएं !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

9 अक्टूबर 2026 : जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंदुरिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, एक कीपैड मोबाइल फोन और एक मास्टर चाबी बरामद की है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को आशीष पुत्र दिनेश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नंबर UP56AR4101) सिंदुरिया चौराहे पर एक दुकान के पास से चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर थाना सिंदुरिया में मुकदमा अपराध संख्या 204/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस ने 8 अक्टूबर की रात तीरथ टोला पुलिया के पास अरनहवा टोला मार्ग से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस के अलावा बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (नंबर UP57AM6938), एक कीपैड मोबाइल फोन और एक मास्टर चाबी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल साहनी उर्फ कोइल (लगभग 26 वर्ष) , निवासी भरवलिया टोला छोटका, थाना ठूठीबारी तथा राजकुमार साहनी उर्फ टमाटर (लगभग 22 वर्ष), निवासी हरखोड़ा, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अनिल साहनी के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न आपराधिक मामलों से संबंधित अभियोग दर्ज हैं। वहीं, राजकुमार साहनी का नाम वर्तमान मामले में दर्ज है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3(5), 317(2) और 317(4) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

 

Similar Posts