जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !

थाना स्तर पर ही शिकायतों के समाधान पर जोर, महिला हेल्पडेस्क को प्रभावी बनाने के निर्देश !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

9 अक्टूबर 2026 : आमजन की शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है। इसी क्रम में शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन शिकायतों का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका निस्तारण वहीं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इससे फरियादियों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए पुलिस कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। एसपी ने सभी प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को थाना स्तर पर संचालित जनसुनवाई व्यवस्था और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को समय से राहत दिलाई जाए। पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देश दिया कि थानों पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि किसी भी मामले में अनावश्यक देरी न हो और पीड़ितों को गुणवत्तापूर्ण समाधान मिल सके। उन्होंने जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण को पुलिस की जवाबदेही का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुआम्र गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts