108 एंबुलेंस सेवा पर गंभीर सवाल, मरीज की मौत को लेकर EME विशाल व शैलेश त्रिपाठी पर आरोप, CMO गोरखपुर को दी शिकायत, निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने और दोषी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की मांग !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

30 सितम्बर 2026 : 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े एक गंभीर मामले में भोलापासवान पुत्र बैजनाथ पासवान ने मुख्य चिकित्साधिकारी, गोरखपुर को शिकायती पत्र देकर एंबुलेंस संख्या UP32FG1048 में कार्यरत EME विशाल एवं शैलेश त्रिपाठी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने मरीज की मौत से पहले एंबुलेंस सेवा के दौरान कथित लापरवाही, प्रताड़ना और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में अनियमितता के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, मरीज को एंबुलेंस सेवा से संबंधित परिस्थितियों में कथित रूप से परेशान किया गया तथा आवश्यक सहयोग एवं आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में लापरवाही बरती गई। शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि ड्राइवर के बगल में बैठे मरीज को ऑक्सीजन नहीं लगाया गया, जबकि परिजनों की ओर से बार-बार ऑक्सीजन लगाने के लिए कहा जा रहा था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त परिस्थितियों और घटनाक्रम के बाद मरीज की मृत्यु हो गई। मामले को गंभीर बताते हुए शिकायतकर्ता ने कहा है कि EME विशाल एवं शैलेश त्रिपाठी की भूमिका, कथित लापरवाही तथा मरीज को उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सहायता की जांच आवश्यक है।

निष्पक्ष जांच से सामने आएगी वास्तविकता:-

शिकायतकर्ता ने CMO से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही एंबुलेंस की जीपीएस लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड, ईएमआर/केस रिकॉर्ड, उपलब्ध मेडिकल रिकॉर्ड तथा घटना के समय मौजूद कर्मचारियों एवं परिजनों के बयान की जांच कराई जाए, ताकि पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। शिकायत में यह भी मांग की गई है कि जांच में यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही, कर्तव्य में चूक, अनुचित व्यवहार अथवा अन्य अनियमितता सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts