सीओ फरेंदा ने कोल्हुई थाने का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण और कानून-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

23 सितम्बर 2026 : पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीप शिखा वर्मा ने बुधवार को थाना कोल्हुई का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, मालखाना, बैरक, मेस, शस्त्रागार तथा महिला हेल्प डेस्क का जायजा लिया। सीओ ने थाने के विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हें अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। महिला सुरक्षा के दृष्टिगत महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से सुनकर तत्काल कार्रवाई करने तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं एवं प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई, मालखाने में रखे माल-मुकदमाती के उचित रखरखाव एवं नियमानुसार निस्तारण के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने, प्रभावी चेकिंग करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी कोल्हुई सहित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts