एंबुलेंस सेवा से जुड़ा वीडियो वायरल, EME पर कथित दबाव और फर्जी केस के टारगेट के आरोप !

RM दिग्विजय मौर्य EME शैलेश त्रिपाठी एवं सोनू शर्मा के द्वारा व्हाट्सएप कॉलिंग वीडियो वायरल किया जा रहा है !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

30 सितम्बर 2026 : 108/102 एंबुलेंस सेवा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में जीवीके ईएमआरआई की ग्रीन हेल्थ सर्विस से संबंधित अधिकारियों द्वारा व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बातचीत किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में कथित तौर पर लखनऊ स्थित जीवीके हेड ऑफिस से एंबुलेंस सेवा में तैनात ईएमई (Emergency Medical Executive) पर केस का दबाव तथा निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए दबाव बनाए जाने की बातें सामने आती हैं। आरोप है कि ईएमई पर केस बढ़ाने और कथित रूप से फर्जी केस दर्ज करने के टारगेट को लेकर दबाव डाला जा रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। यदि वीडियो में लगाए जा रहे आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह एंबुलेंस सेवा की पारदर्शिता और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही आपातकालीन सेवाओं के लिहाज से गंभीर विषय हो सकता है।

निष्पक्ष जांच की मांग:-

मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वायरल वीडियो की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की जा रही है। जांच के दौरान वीडियो की सत्यता, उसमें हुई बातचीत, कथित टारगेट और कर्मचारियों पर बनाए जा रहे दबाव की वास्तविकता की जांच की जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि एंबुलेंस सेवा की पारदर्शिता और मरीजों के हितों से किसी प्रकार का समझौता न हो।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts