शिक्षा से ही संवरेगा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य-इंदु सिंह !

दिशिता महिला मंडल ने 21 मेधावी विद्यार्थियों को वितरित की साइकिलें !

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगी शिक्षा की नई उड़ान !

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र

30 सितम्बर 2026 : ग्रामीण अंचलों में शिक्षा को प्रोत्साहित करने और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में दिशिता महिला मंडल, रेनुसागर ने सराहनीय पहल की है। महिला मंडल की ओर से सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनकी शिक्षा की राह आसान बनाने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर दिशिता महिला रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा से ही संवरेगा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य, साइकिल वितरण से छात्रों को मिलेगी नई उड़ान।इंदु सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रहें, नियमित अध्ययन करें और शिक्षा के माध्यम से अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन करें।सोमवार को दिशिता महिला मंडल, रेनुसागर के कार्यालय परिसर में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान डुगोड़वा, रणहोर, डुरियानार एवं लोझरा गांव के 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों से राहत दिलाना तथा उन्हें अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की राह में अक्सर लंबी दूरी और आवागमन की सुविधा का अभाव विद्यार्थियों के सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़ा होता है। विशेषकर दूरदराज के गांवों से कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को प्रतिदिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दिशिता महिला मंडल की यह पहल विद्यार्थियों के लिए न केवल आवागमन का साधन उपलब्ध कराने वाली है, बल्कि उनके शैक्षणिक भविष्य को संवारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।दिशिता महिला मंडल की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने तथा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में मदद मिलेगी।कार्यक्रम का सफल संचालन दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्याये रीना जैन, निशा पांडेय, मेनका अरोड़ा, कविता श्रीमाली, करबी दास मिश्रा, विभा सिंह, सुनीता यादव, किरण श्रीवास्तव, बिनीता सिंह, वंदना सिंह तथा अन्य सभी सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

स्टेट न्यूज़ को – ऑर्डिनेटर उo प्रo अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

 

Similar Posts