जलभराव स्कूली बच्चों की राह में बना संकट; ग्रामीणों ने उठाई आवाज !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
30 सितम्बर 2026 : बनकटी फरेंदा, गोरखपुर-महराजगंज-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-24) पर फरेंदा क्षेत्र के परसामहंत-बनकटी के बीच लंबे समय से सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। जलभराव के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के एक हिस्से में कई महीनों से पानी जमा है। जलभराव के कारण सड़क पर गड्ढे भी दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। पानी से होकर गुजरने के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत हो रही है और कई बार उन्हें रास्ते से वापस लौटना पड़ता है। समाजसेवी करमचंद यादव ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के रखरखाव की जिम्मेदारी से जुड़ी एजेंसी पीएनसी और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने मांग की कि जलभराव का स्थायी समाधान करते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि राहगीरों और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जलभराव के कारण किसी बड़ी दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लोगों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मौके का निरीक्षण कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जलभराव की समस्या को लेकर शिवम जायसवाल, जय भारत कन्नौजिया, जितेंद्र यादव, दीपू, गिरिजेश यादव, जयप्रकाश विश्वकर्मा, साधु शरण यादव, जुगुल किशोर विश्वकर्मा, प्रभु यादव, कमलेश कन्नौजिया, आशुतोष यादव, राम यादव, धर्मेंद्र यादव, विजय यादव, दिनेश विश्वकर्मा, अंकुश, अभय और डब्बू यादव समेत अन्य स्थानीय लोगों ने भी समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



