मेहंदी उत्सव में निखरा महिलाओं का हुनर,10 सम्मानित !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
19 सितम्बर 2026 : तीज पर्व पर आयोजित मेहंदी उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 10 युवतियों एवं महिलाओं को 18 सितंबर को सम्मानित किया गया। नारी एकता शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्षा शैलजा पाण्डेय ने प्रतिभागियों को तिरंगा पटका पहनाकर प्रमाण-पत्र एवं आकर्षक उपहार भेंट किए। सम्मान समारोह में प्रतिभागियों की कला, रचनात्मकता और उत्साह की सराहना की गई। युवा जनकल्याण समिति रजि. उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित नारी एकता शक्ति फाउंडेशन, गोरखपुर के तत्वावधान में 13 सितंबर को तीज मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में 16 प्रतिभागियों ने मेहंदी लगाने की कला का प्रदर्शन किया, जबकि 30 महिलाओं एवं युवतियों ने मेहंदी लगवाई। प्रतिभागियों ने हाथों पर पारंपरिक एवं आधुनिक डिजाइनों को उकेरकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 10 प्रतिभागियों का चयन सम्मान के लिए किया गया। कार्यक्रम मे सस्था अध्यक्ष शैलजा पाण्डेय, उपाध्यक्ष नीलम विश्वकर्मा, महासचिव ज्योति चौहान, सचिव चंदा विश्वकर्मा व पिंकी चौहान कि भी सहभागिता रही। इस दौरान सम्मानित होने वालों में रिया, ज्योति, बबिता, रुचिता, अर्चना, पिंकी, अंशिका, खुशी, प्रिया एवं लक्ष्मी शामिल रहीं। सभी को तिरंगा पटका, प्रमाण-पत्र और आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। सम्मान मिलने के बाद प्रतिभागियों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। अध्यक्षा शैलजा पाण्डेय ने कहा कि मेहंदी भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन महिलाओं एवं युवतियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देते हैं। नारी एकता शक्ति फाउंडेशन महिलाओं की कला, प्रतिभा और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए आगे भी विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करती रहेगी।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



