बाबू शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

18 सितम्बर 2026 : फरेंदा शिवदयाल आर्मी सामाजिक सेवा संगठन के तत्वावधान में संगठन के संस्थापक, प्रदेश लोक अदालत के जनक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि पर शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम बनकटी बाजारडीह स्थित सम्राट पैलेस में सुबह 11 बजे हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बाबू शिवदयाल चौरसिया के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने उनके व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित में किए गए कार्यों को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवदयाल आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रवि शंकर चौरसिया रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राकेश चौरसिया, राष्ट्रीय सचिव राजू चौरसिया, जिला अध्यक्ष संतोष चौरसिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन चौरसिया, विजयकांत चौरसिया एवं पूर्व प्रधान रामराज चौरसिया सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजू चौरसिया ने संभाला संचालन:-

शिवदयाल आर्मी के राष्ट्रीय सचिव एवं भावी जिला पंचायत प्रत्याशी राजू चौरसिया ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए बाबू शिवदयाल चौरसिया के सामाजिक विचारों, सेवा भावना एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया ने सामाजिक सेवा और जनहित के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के हित में कार्य करने का संदेश दिया। उनकी सेवा भावना और विचार आज भी संगठन के कार्यकर्ताओं को समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। वक्ताओं ने कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया को सच्ची श्रद्धांजलि उनके बताए सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के मार्ग पर चलकर ही दी जा सकती है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जरूरतमंदों की सहायता करने तथा सामाजिक एवं जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजन शिवदयाल आर्मी टीम महराजगंज के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों की सहभागिता रही। राजू चौरसिया, राष्ट्रीय सचिव, शिवदयाल आर्मी, भावी जिला पंचायत प्रत्याशी, कार्यक्रम के संचालन के साथ उन्होंने सामाजिक सेवा एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts