बिछड़े मासूम को खोराबार पुलिस ने 2 घंटे में परिजनों से मिलाया !

थाने में दिखा भावुक नजारा मासूम को सीने से लगाकर रो पड़े माता-पिता, पुलिस का जताया आभार !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

19 सितम्बर 2026 : खोराबार थाने में शुक्रवार का दिन एक हताश और बेबस परिवार के लिए जिंदगी की सबसे कठिन परीक्षा लेकर आया था, लेकिन गोरखपुर पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने घने अंधेरे के बीच उम्मीद का नया उजाला बिखेर दिया। अपने कलेजे के टुकड़े से बिछड़े परिजनों की आंखों में जब आंसू सूख चुके थे और सांसें अटकी हुई थीं, तब पुलिस ने महज 2 घंटे के भीतर मासूम को सकुशल बरामद कर उसकी मां की आंचल में वापस लौटा दिया। शुक्रवार को जब एक रोता-बिलखता पिता कांपते कदमों से थाना खोराबार पहुंचा और अपने बच्चे के गुमशुदा होने की खबर दी, तो थाने का माहौल गमगीन हो गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सुधांशू सिंह के नेतृत्व में बिना एक सेकंड गंवाए वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज कुमार सिंह और उनकी टीम तुरंत एक्शन में आ गई पुलिस की कई टीमें सड़कों, चौराहों और गलियों में मासूम की तलाश में उतर पड़ीं। हर गुजरता मिनट परिजनों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों के लिए भी भारी पड़ रहा था। लेकिन खाकी का मानवीय चेहरा तब सामने आया जब पुलिस कर्मियों ने खुद के बच्चे की तरह उस मासूम की खोज में पूरी ताकत झोंक दी। आखिरकार रानीडिहा के पास मासूम सुरक्षित खड़ा मिल गया। जैसे ही पुलिस टीम मासूम को लेकर थाने पहुंची, पूरे माहौल में एक अजीब सी खामोशी और राहत तैर गई। अपने बच्चे को सही-सलामत देखते ही मां-बाप बिलख-बिलख कर रो पड़े और दौड़कर मासूम को अपने सीने से चिपका लिया। उस पल थाने में मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं—वे आंसू सिर्फ राहत के नहीं, बल्कि खाकी पर अटूट विश्वास के थे। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल, थाना प्रभारी सुधांशू सिंह और पूरी पुलिस टीम का हाथ जोड़कर कोटि-कोटि धन्यवाद किया। इस सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी सुधांशू सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार निर्मल, उपनिरीक्षक सज्जन कुमार मिश्रा और आरक्षी ओंकार यादव बधाई के हकदार हैं।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts