दोस्तों के साथ बैठे युवक के पास थी अवैध पिस्तौल, अचानक चली गोली; उपचार के दौरान मौत !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

18 सितंबर 2026 : पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहे पर बुधवार की रात दोस्तों के साथ बैठे एक युवक की पिस्तौल से चली गोली लगने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घटनास्थल पर मौजूद युवक के मित्रों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 की रात करीब 8:40 बजे सूचना मिली कि समरधीरा चौराहे पर जीशान नामक युवक को गोली लगी है। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया कि जीशान अपने तीन अन्य मित्रों के साथ समरधीरा चौराहे स्थित एक अंडे की दुकान पर बैठा था। उसके पास एक पिस्तौल और कारतूस मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक, हथियार के साथ लापरवाहीपूर्वक व्यवहार के दौरान अचानक गोली चल गई, जो जीशान को जा लगी। गंभीर हालत में उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के समय मौके पर मौजूद युवक के मित्रों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में तथ्यों की जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और घटना के वास्तविक परिस्थितियों के संबंध में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts