उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
15 सितंबर 2026 : अड्डा बाजार पावरहाउस के अंतर्गत आने वाले गांवों में लगातार हो रही अघोषित एवं असमय बिजली कटौती को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से किसानों की सिंचाई, बच्चों की पढ़ाई, व्यापारिक गतिविधियां और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश के दौरान भी कई-कई घंटे और कभी-कभी पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इसी समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों की ओर से 20 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 10 बजे बिजली विभाग कार्यालय अड्डा बाजार पर विशाल एवं शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। आंदोलन का नेतृत्व पत्रकार अभिषेक जोशी, युनुस खान एवं अभिषेक सिंह करेंगे। आयोजकों के अनुसार धरने के माध्यम से बिजली विभाग से मांग की जाएगी कि विद्युत कटौती का निश्चित समय निर्धारित कर सार्वजनिक किया जाए, रोस्टिंग की प्रक्रिया दिन में पूरी की जाए तथा रात में अनावश्यक कटौती पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा जर्जर विद्युत तारों और उपकरणों को तत्काल बदलने तथा बारिश के दौरान बार-बार होने वाली विद्युत बाधित समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग भी उठाई जाएगी। आयोजकों ने किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं, छात्रों और क्षेत्र के सभी नागरिकों से जाति, धर्म एवं दलगत राजनीति से ऊपर उठकर धरने में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों से भी इस जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया गया है। आयोजकों का कहना है कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि क्षेत्र में बेहतर विद्युत व्यवस्था और जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए है। उन्होंने चेतावनी दी कि सात दिनों के भीतर विद्युत व्यवस्था में ठोस सुधार नहीं हुआ तो अड्डा बाजार में इससे बड़ा शांतिपूर्ण जनआंदोलन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



