सफाई, स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती, दवाओं, CCTV और अग्निशमन व्यवस्था का मांगा गया ब्योरा !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
25 अगस्त 2026 : लक्ष्मीपुर ब्लॉक के अड्डा बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की व्यवस्थाओं और सरकारी खर्च को लेकर युनुस खान ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत महत्वपूर्ण सूचनाएं मांगी हैं। RTI आवेदन के जरिए अस्पताल की व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न अभिलेखों और वित्तीय विवरण की जानकारी मांगी गई है। आवेदन में अस्पताल में स्वीकृत स्वास्थ्यकर्मियों के पद, तैनात कर्मचारियों की संख्या और रिक्त पदों का विवरण मांगा गया है। इसके अलावा वर्ष 2020 से 2026 तक अस्पताल में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन पर खर्च की गई धनराशि का वर्षवार ब्योरा तथा भुगतान से संबंधित दस्तावेज भी मांगे गए हैं। RTI में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था, अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों, अग्निशमन उपकरणों, उपलब्ध दवाओं एवं चिकित्सा उपकरणों और बायो-मेडिकल कचरे के निस्तारण से संबंधित अभिलेखों की जानकारी भी मांगी गई है। खास तौर पर सफाई व्यवस्था पर हुए वर्षवार खर्च और संबंधित भुगतान दस्तावेजों को लेकर जानकारी मांगी गई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वर्ष 2020 से 2026 के बीच स्वच्छता व्यवस्था पर सरकारी धनराशि कितनी खर्च हुई और उसका भुगतान किस मद में किया गया। युनुस खान का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीधे तौर पर आम जनता के इलाज और सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण संस्थान है। ऐसे में सरकारी धन के उपयोग और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि RTI के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं और अभिलेखों के आधार पर अस्पताल की व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति को सामने रखा जाएगा। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मांगी गई सूचनाओं में अड्डा बाजार सीएचसी की व्यवस्थाओं और वर्ष 2020 से 2026 तक हुए खर्च से जुड़े कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



